{"_id":"69d558ab50448efb2c0c0149","slug":"the-atmosphere-heated-up-after-the-revenue-officer-conducted-the-voting-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-178844-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राजस्वकर्मी द्वारा वोटिंग कराने के बाद गरमाया था माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राजस्वकर्मी द्वारा वोटिंग कराने के बाद गरमाया था माहौल
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली पर सीसी रोड बनाए जाने मामले में राजस्वकर्मी द्वारा वाेटिंग कराए जाने की चर्चा से माहौल गरमा गया था। हालांकि सात फरवरी को गांव के कुछ लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की थी। मामले में तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे बिजेंद्र सिंह की मौत के बाद लोग राजस्व के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के घर के सामने से खेतों की ओर जाने वाले चकनाली पर भी सीसी रोड बनाने की कवायद चल रही थी। उक्त चकनाली पर ग्राम पंचायत निधि से कुछ कार्य भी कराया गया है। स्व. बिजेंद्र सिंह के पुत्र सिद्धार्थ के अनुसार चकनाली पर बनाए जा रहे सीसी सड़क का पिताजी विरोध कर रहे थे। चकनाली पर सड़क बनाए जाने को लेकर चार वर्ष से विवाद चला आ रहा है।
गांव में चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व एक राजस्वकर्मी ने सड़क बनाए जाने के लिए वोटिंग कराया था। इसके बाद से माहौल और गरम हो गया। गांव के कुछ लोगों ने सात फरवरी को एडीएम एफआर को प्रार्थना पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग किया था। जिस पर संबंधितों को जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।