{"_id":"68d97fe8dee43c321a0b3122","slug":"the-assistant-district-school-inspector-investigated-the-allegations-against-the-principal-deoria-news-c-208-1-deo1009-164345-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधानाचार्य पर लगे आरोप की सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधानाचार्य पर लगे आरोप की सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने की जांच
Mon, 29 Sep 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। छात्रा के आरोप की जांच करने रविवार को इंटर काॅलेज पहुंंचे सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षकों और छात्रों का बयान दर्ज किया। घटना की पूरी जानकारी ली।
सह विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। आरोप सही पाया गया तो विभागीय के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने अपने कक्ष में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी और अश्लील बात करने लगे। जब उसने विरोध किया तो प्रधानाचार्य भड़क गए और जाति सूचक शब्दों से गाली देने लगे और धमकी दी कि देखते हैं इस काॅलेज में कैसे पढ़ती हो।
इस बात की शिकायत जब छात्रा ने घर पर की तो उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
छात्रा और उसके पिता लगातार पुलिस अधीक्षक से लेकर थाने का चक्कर लगा रहे हैं, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले की शिकायत छात्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक से भी की है।
विज्ञापन
मामले की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक ने सह विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती को सौंपी है।
सह विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जबतक जांच नहीं हो जाती, तब तक कुछ कहना ठीक नहीं है, मगर जांच यह तथ्य सामने आया है कि आरोप वाले दिन कुछ न कुछ हुआ है।