फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The ANM suspended Rudrapur

रुद्रपुर की एएनएम निलंबित

Fri, 22 Jul 2016 10:40 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 22 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर के एक एएनएम को कार्य में लापरवाही करना भारी पड़ गया। शुक्रवार को सीएमओ ने एएनएम को निलंबित करते हुए सीएचसी गौरीबाजार से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसएन सिंह का कहना है कि सविता देवी सीएचसी रुद्रपुर के अंतर्गत उपकेंद्र सिलहटा पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पद पर कार्यरत हैं। आठ अप्रैल को गोनहा सूरतपुरा में जेई, एईएस के मरीज मिले थे।
विज्ञापन


इसके बाद भी आज तक वहां ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति के रुपये को व्यय नहीं किया गया है। इसके साथ ही वह जेई, एईएस जैसे महत्वपूूर्ण कार्यक्रम में रुचि नहीं लेती हैं। इसके आधार पर उनको निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उनको सीएचसी गौरीबाजार पर संबद्ध किया गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद 15 दिन में जांच पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. एसएन सिंह का कहना है कि जिले में ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति के रुपये को खर्च नहीं किया जा रहा है। यह घोर लापरवाही है। हर गांव में इस समिति के रुपये के खर्च के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed