फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The agitation will continue until the family of Advocate Bijendra Singh gets justice.

Deoria News: अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के परिजनों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 24 Apr 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The agitation will continue until the family of Advocate Bijendra Singh gets justice.
प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
बरहज। अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले में न्याय की मांग करते हुए तहसील परिसर में करीब एक पखवारे से अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। बृस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। न्यायिक कार्य का विरत रहते हुए प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि चकनाली पर सड़क बनाया जाना असंवैधानिक है। साथी अधिवक्ता के मौत प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुई।
विज्ञापन

तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव और महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में वकीलों ने बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय किया। वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तत्पश्चात एसडीएम हरिशंकर लाल के कार्यालय के समीप सभा करते हुए अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी। वकीलों का कहना था कि सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इसके बाद भी कानून के जानकार और साथी अधिवक्ता के विरोध को नजरंदाज किया गया। प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण चकनाली पर 50 फीसदी सड़क बनाई जा चुकी है। मामले में अधिवक्ता साथी के मौत और तत्कालीन एसडीएम के खिलाफ हुई कार्रवाई में जितना दोषी विपिन कुमार द्विवेदी हैं। उतना ही दोषी अन्य जिम्मेदार भी हैं। वकीलों ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से गुहार लगाकर न्यायिक जांच की मांग की जाएगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि साथी अधिवक्ता के परिजनों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मौके पर तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, उदयराज चौरसिया, गिरीश वर्मा, चंद्रभान चौरसिया, अम्बिकेश सिंह, तारकेश्वर नाथ तिवारी, रामलाल, एसएन दीक्षित, लक्ष्मी दीक्षित, संतोष सिंह, धात्री पूजिता यादव, नंदकिशोर चौहान, अमित भार्गव, उमेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed