{"_id":"ff538421901dd94a06c6440fd4b720db","slug":"the-ado-abusers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ से दुर्व्यवहार करने वालों की गिरफ्तारी की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ से दुर्व्यवहार करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी के एडीओ पंचायत से दुर्व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। कर्मचारियों ने ब्लॉकों में तालाबंदी कर दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना दिया।
कर्मचारियों ने बुधवार को ब्लॉकों के साथ ही विकास भवन में भी तालाबंदी का निर्णय लिया है।
राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर देवरिया सदर ब्लॉक में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा।
कर्मचारी नेता गिरीश कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष रामअधार उपाध्याय, अंजनी कुमार सिंह समेत तमाम कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।
ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने ब्लॉकों के साथ विकास भवन में तालाबंदी का एलान किया।
अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और मंत्री निर्भय नारायण सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
सलेमपुर कार्यालय के मुताबिक, भटनी, सलेमपुर, लार और भागलपुर ब्लॉक कार्यालय में ताला बंद कर कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।
सलेमपुर ब्लॉक पर कर्मचारी नेता ओमकार ओझा ने कहा कि भटनी पुलिस ॅआरोपियों को गिरफ़्तार करने से कतरा रही है।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी नागेश प्रताप सिंह, विष्णु प्रकाश सिंह, चंद्रगुप्त, दिनेश तिवारी, संजय कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह, आजाद राय, नित्यानंद कुशवाहा, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।