{"_id":"6b087aefaf6176be77069504","slug":"the-administration-remained-unmoved-even-after-the-elderly-mans-death-deoria-news-c-208-1-deo1017-197538-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुजुर्ग की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, जाम के हवाले सलेमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुजुर्ग की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, जाम के हवाले सलेमपुर
Fri, 27 Nov 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
तहसील रोड में लगी जाम।
गांधी चौक से तहसील गेट होते अस्पताल तक रोजाना लग रहा जाम
सलेमपुर। जाम में वाहन फंसने से अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से बुधवार को एक बुजुर्ग की मौत के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली। बृहस्पतिवार को भी गांधी चौक से तहसील गेट होते सीएचसी तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह चार बजे से लगने वाली सब्जी मंडी और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के चलते करीब सात बजे तक आवागमन प्रभावित रहा।
बुजुर्ग की मौत के बाद लोगों को उम्मीद थी कि प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा मगर दूसरे दिन भी स्थिति जस की तस बनी रही। नगर पंचायत का यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क की पूर्वी पटरी पर रेलवे की दुकानें बनी हैं। इनके सामने सुबह चार से आठ बजे तक सब्जी मंडी लगती है। मंडी में खरीदारी करने वालों और माल लेकर आने वाले भारी वाहनों की कतार से सड़क और संकरी हो जाती है। इसके चलते प्रतिदिन जाम लगता है।
इस मार्ग की महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसी रास्ते पर रेलवे स्टेशन, तहसील कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, ग्राम न्यायालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय स्थित हैं। अधिकारियों के आवास भी इसी मार्ग पर हैं। ऐसे में रेल यात्रियों से लेकर मरीजों और फरियादियों तक को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
बुधवार को कपूरी गांव निवासी कलाधर मणि त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में जाम में वाहन फंसने के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई और उनकी मौत हो गई। इस घटना ने नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन जाम हटवाने के लिए कोई बंदोबस्त करेगा मगर मौके पर कोई पहल नहीं दिखी। कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क पर दुकान लगाने का विरोध भी किया मगर व्यापारियों के अड़ियल रुख के चलते स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
...
क्या कहते हैं राहगीर
जाम से निजात दिलाने के लिए सिर्फ एक-दो दिन अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है। सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराकर नियमित निगरानी की व्यवस्था करनी होगी।
-मनीष मौर्य
...
गंभीर मरीजों को लेकर वाहन जब जाम में फंसते हैं तो स्थिति बेहद चिंताजनक हो जाती है। प्रशासन को अस्पताल जाने वाले मार्ग को हर हाल में खाली रखना चाहिए। -अष्टभुजा पांडेय
...
सुबह सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए। भारी वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर भी नियंत्रण जरूरी है
-रागिनी दूबे
...
कोट
अतिक्रमण और जाम खत्म करने के लिए जल्द ही व्यापारियों की बैठक बुलाकर उनसे विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा नोटिस देकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत को सूचना दे दी गई है।
-गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर
..
कोट
अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम से वार्ता कर सभी थोक व फुटकर व्यापारियों को नोटिस दिया गया है। यदि अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई की जाएगी।
-श्रीराम यादव, अध्यक्ष, नगर पंचायत