{"_id":"671040f7c36f836804043684","slug":"the-accused-was-in-the-housethe-police-was-pasting-notices-outside-deoria-news-c-208-1-deo1004-137768-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोपी था घर में...पुलिस बाहर चिपका रही थी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोपी था घर में...पुलिस बाहर चिपका रही थी नोटिस
Thu, 17 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में दो साल पहले जालसाजी व धोखाधड़ी के केस में फरार चल रहा एक विद्यालय संचालक पुलिस को चकमा देकर घर में ही आराम फरमा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ जब पुलिस धारा-82 की कार्यवाही कर वापस लौटी।
पुलिस ने आरोपी के घर पर कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस चिपकाया। इसकी सूचना मिलते ही आरोपी गेट पर चिपकाए गए नोटिस को देखा। उसे अंदेशा नहीं था कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो बनता देख वह फिर से मकान में अंदर चला गया। सीजेएम कोर्ट ने अभियुक्त को 18 अक्तूबर को हाजिर होकर न्यायालय के समक्ष अपना जवाब देने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस उसकी खोज में दिनरात एक किए हुए है। फेसबुक व सोशल मीडिया पर नवमी के दिन विद्यालय में डांडिया उत्सव की तस्वीर पोस्ट की गई है। इसमें उक्त आरोपी भी मौजूद दिख रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती सदन यूपी पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया के अजय कुमार मिश्र पुत्र बेनी माधव मिश्र यूपी एसपी कार्यालय के निकट यूपी पब्लिक स्कूल चलाते थे। रामनाथ देवरिया निवासी पारितोष मिश्र पुत्र संजय कुमार मिश्र और शुभम मिश्र पुत्र विजय मिश्र ने सदर कोतवाली पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत किया कि उसके चाचा अजय कुमार मिश्र ने उसके पिता संजय कुमार मिश्र की खतौनी लगाकर विद्यालय की मान्यता ले लिया है।
विज्ञापन
स्कूल की मान्यता सीसी रोड का लिया और संचालन रामनाथ देवरिया में करते हैं। शिकायत की जांच डीआईओएस के नेतृत्व में बनी टीम ने किया। इसमें दूसरे की खतौनी पर मान्यता लेने व दूसरे जगह विद्यालय चलाने की पुष्टि हुई। डीआईओएस की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने वर्ष-2022 में अजय कुमार मिश्र के खिलाफ धारा-419, 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया।
इस मामले में अजय मिश्र लगातार फरार चल रहे हैं। कोर्ट के गिरफ्तारी वारंटी को यह लिखकर लौटा दिया गया कि उक्त नाम का व्यक्ति नहीं मिल रहा है। हाजिर नहीं होने पर न्यायालय सीजेएम कक्ष संख्या-17 ने धारा-82 के तहत आरोपी अजय कुमार मिश्र को 18 अक्तूबर को कोर्ट में प्रस्तुत होकर परिवाद में जवाब देने का आदेश दिया है। इधर आरोपी अजय कुमार मिश्र फरार रहते हुए घर में रह रहा है। इसका उदाहरण सोशल मीडिया व फेसबुक पर अपलोड की गई तस्वीर है। यही नहीं जिस दिन पुलिस उसके घर के गेट पर नोटिस चस्पा करने गई थी, उस समय वह घर पर ही मौजूद था। पुलिस के जाने के बाद गेट पर लगे नोटिस का कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। गेट खोल कर अंदर से अजय कुमार मिश्र निकले और वीडियो बनता देख जल्दी से अंदर चले गए और गेट बंद कर दिया।
इस मामले पुलिस बेपरवाह है। पुलिस दो साल से जिस व्यक्ति की तलाश कर रही है, खुले में घूम रहा है। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि नोटिस चिपकाते समय आरोपी के मकान के अंदर होने की जानकारी नहीं थी। इसके बारे में जानकारी ले रहा हूं।