{"_id":"68c860777e5be2f28507b277","slug":"the-accused-of-tying-a-youth-to-a-tree-and-beating-him-were-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163305-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेड़ में बांध कर युवक की पिटाई करने के आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेड़ में बांध कर युवक की पिटाई करने के आरोपी भेजे गए जेल
Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। सलेमपुर जा रहे एक युवक को पेड़ में बांध कर पीटने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में आरोपियों को जेल भेज दिया गया। विवाद का कारण मुंह पर टाॅर्च की रोशनी बार-बार जलाना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मईल गांव निवासी राहुल पुत्र दुलम प्रसाद बुआ के बेटे संदीप के साथ बाइक से शनिवार की शाम सलेमपुर जा रहा था। माड़ोपार गांव के सरकारी ट्यवबेल के पास पहुंचा था। रास्ते में माड़ोपार निवासी मासूम राजा मुंह पर टॉर्च जला दिया। इस पर विवाद हो गया। शोर सुनकर मासूम राजा का पिता महफूज आलम भी पहुंच गया। दोनों मिलकर उसे मारने-पीटने लगे।
जब वह भागने लगा तो दोनों ने दौड़ा कर पकड़ लियाऔर अपने घर के पास पेड़ में बांध कर पूरे परिवार के लोग लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए । पुलिस को किसी ने सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल राहुल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने राहुल की तहरीर पर माड़ोपार ग्राम निवासी मासूम राजा, महफूज आलम, खुशबू निशा, अनिषा, रुकसाना व बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौदी ग्राम निवासी अख्तर पर एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसएसआई महेंद्र यादव ने बताया कि छह आरोपियों को कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया, जहां जेल भेज दिए गए।क