फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused of molest a girl in Deoria escaped from police custody, got injured in the encounter.

Deoria News: नाबालिग बच्ची संग दुष्कर्म किया, पुलिस ने हिरासत में लिया तो हो गया फरार, मुठभेड़ में 'अपाहिज'

Mon, 26 Aug 2024 10:25 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
The accused of molest a girl in Deoria escaped from police custody, got injured in the encounter.
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाती पुलिस व एसओजी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया में रविवार को सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी युवक सैफुल्लाह की देर रात तबियत बिगड़ गई। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कालेज में ईलाज के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान मौका पाकर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को धक्का देकर कस्टडी से फरार हो गया।

विज्ञापन



एसओजी, कोतवाली पुलिस और गौरी बाजार पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार की सुबह लगभग चार बजे फरार आरोपी को मुठभेड़ में सोनूघाट से गिरफ़्तार कर लिया। गोली आरोपी युवक के दाएं पैर पैर में लगी है।
विज्ञापन


घायल युवक मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भर्ती है। घायल आरोपी की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी गई है। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस को दिन में ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तबियत खराब होने की शिकायत पर रात्रि में हॉस्पिटल ले जाते समय आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की खोजबीन के लिए तीन टीमें बनाई गईं। रात्रि में ही खोजबीन के लिए लगाई गई टीम के साथ सोनू घाट में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। जिससे गिरफ्तार कर अस्पताल में एडमिट करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed