{"_id":"648b538356c0d9eea402e189","slug":"the-accused-detained-from-delhi-was-challaned-for-breach-of-peace-deoria-news-c-7-1-208494-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिल्ली से हिरासत में लिए गए आरोपी का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिल्ली से हिरासत में लिए गए आरोपी का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
पीड़ित ने एसपी से लगाई मदद की गुहार, महुआडीह थाना क्षेत्र के मड़पा गांव में चोरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिल्ली से पकड़े गए चोरी के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। मड़पा गांव के पीड़ित ने पुलिस पर आरोपी को बचाए जाने का आरोप लगाकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के मड़पा गांव में 18 मई की रात राजेश कुशवाहा के घर का रोशनदान तोड़कर चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के आभूषण, कपड़ा आदि चोरी कर लिए थे। घर पर उनकी मां अकेली थीं। जानकारी होने के बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। सुबह थाना पर पहुंचकर पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसी बीच आरोपी दिल्ली चला गया। उसके मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से उसे हिरासत में ले लिया। महुआडीह थाना लाकर उससे दो दिनों तक पूछताछ के बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़ित राजेश कुशवाहा का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। उन्होंने एसपी से ऑनलाइन शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। उधर एसओ गिरीश चंद्र राय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उनके चार्ज लेने के पहले का मामला है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।