फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused BSA neither got anticipatory bail nor was he arrested.

Deoria News: आरोपित बीएसए को न तो अग्रिम जमानत मिली, न हुई गिरफ्तारी

Sun, 05 Apr 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The accused BSA neither got anticipatory bail nor was he arrested.
देवरिया। कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन गौरीबाजार के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह की आत्महत्या के बाद आरोपी बनाई गईं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट की शरण लिया। इसमें अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है। न ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इसको लेकर चर्चा का बाजार गरम है।
विज्ञापन


बीते 20 फरवरी को शिक्षक कृष्णमोहन सिंह ने गुलरिहा थाना क्षेत्र में स्थित अपने भाई के आवास में आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने चार पेज के सुसाइड नोट में पटल सहायक संजीव सिंह और बीएसए पर 16 लाख रुपये लेने और चार लाख रुपये की और मांग करने का आरोप लगाया था। इसमें मृतक की पत्नी की शिकायत पर गोरखपुर के गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पटल सहायक और बीएसए दोनो फरार हैं। दोनो ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल किया है। इन मामलों में अभी तक हाईकोर्ट में तारीखें ही पड़तीं आ रही हैं। सुनवाई नहीं हो सकी है। इधर गोरखपुर पुलिस बीएसए को ढ़ूंढ़ने में असफल रही है। इसके चलते बीएसए का सुराग देने पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। इसके बाद भी हाथ नहीं आईं। तब पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। फिर पर भी आरोपी बीएसए पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन




प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव को स्टे मिलने की रही चर्चा
- कृष्णमोहन सिंह प्रकरण में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के बयान पर निलंबित किए गए प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव के मामले में कोर्ट से स्टे मिलने की चर्चा शिक्षा जगह के हलकों में होती रही। पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने इस तरह के किसी आदेश के मिलने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि तनुज श्रीवास्तव के मामले में उन्हें कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed