फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   test conducted for policing efficiency

थानेदारी देने के लिए हुई दक्षता परीक्षा

Fri, 15 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 15 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
test conducted for policing efficiency
पुलिस लाइंस में थानाध्यक्ष पद के लिए पुलिस अधीक्षक ने कराई परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवरिया में थानेदारी पाने के लिए गुरुवार की रात दक्षता परीक्षा में थानेदारों और दारोगाओं को माथा पच्ची करते देखा गया। दरअसल, एसपी ने थानेदारी देने के लिए दक्षता परीक्षा कराई। जिसमें जिले के 18 थानों के थानेदार और दारोगाओं ने हिस्सा लिया।

एसपी प्रभाकर चौधरी ने योग्य थानेदारों के हाथ में कमान देने के लिए रात में लिखित परीक्षा कराई। रात नौ बजे से पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में दक्षता परीक्षा ली गई।
विज्ञापन


जिसमें जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य शाखाओं में नियुक्त निरीक्षक/उप निरीक्षकगण के साथ-साथ जनपद के कुल 88 निरीक्षक/उप निरीक्षक/अन्य कर्मी शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 50 मिनट का समय रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 नंबर के प्रश्नपत्र में कुल 26 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें कुल 25 प्रश्नों के उत्तर देने थे। इसमें एक प्रश्न थानेदार के लिए अनिवार्य था। एसपी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम तीन दिन में घोषित किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच गैर एजेंसी से करायी जाएंगी।

परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले अभ्यर्थी को दो हजार रुपये नकद एव प्रशस्ति प्रत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 1,500 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, तृतीय स्थान पाने वाले को 1,000 रुपये और प्रशस्ति पत्र, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पाने वाले को 500-500 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिये जाएंगे।


इसका उद्देश्य ज्ञानार्जन करना और पीड़ित/दुखियारी व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता उजागर करना है। यह परीक्षा रात नौ बजे से 10 बजे तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed