फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   terminated fergie teacher booked

फर्जीवाड़ा में बर्खास्त प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Apr 2021 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
terminated fergie teacher booked
फर्जीवाड़ा में बर्खास्त प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द प्राथमिक विद्यालय में नाम, पता बदलकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षक के विरुद्ध शनिवार को पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।महिला शिक्षक यहां बतौर प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थी। एसटीएफ के घेरे में आने के बाद वह लंबे समय से फरार चल रही थी। विभाग ने नोटिस जारी करने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया था। पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विकास खंड सलेमपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसैला खुर्द में बतौर प्रधानाध्यापक रेनू बाला फर्जी नाम, पता बदलकर बीते एक दशक से अधिक समय से नौकरी कर रही थी। तकरीबन छह माह पूर्व एसटीएफ के घेरे में आने के बाद वह विद्यालय आना छोड़ दी। विभाग ने उन्हें अपना दस्तावेज जांच कराने का आदेश दिया। उन्हें तीन बार नोटिस भेजा। उसने जवाब नहीं दिया। तत्कालीन बीएसए ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर बीरबल राम ने स्थानीय थाने में महिला शिक्षक रेनू बाला के खिलाफ फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्र कर अध्यापन पद पर नौकरी करने के संबंध में केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। एसओ अनिल कुमार यादव ने कहा कि फर्जी शिक्षक की बहुत जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन

दो शिक्षिकाओं के विरुद्ध बीईओ ने दी तहरीर
सलेमपुर। दूसरे के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रही दो शिक्षिकाओं के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रमाणपत्र कूटरचित पाए जाने पर बीएसए ने दोनों अध्यापिकाओं की सेवा समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मटियरा की सहायक अध्यापिका प्रियंका सिंह और प्राथमिक विद्यालय नदावरघाट की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह का शैक्षणिक प्रमाण पत्र कूट रचित पाए जाने पर बीएसए ने तीनों अध्यापिकाओं को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। बीएसए ने शनिवार को संबंधित थाने में एफआईआर कराने का आदेश खंड शिक्षाधिकारी बीरबल राम को दिया। कोतवाली पुलिस ने खंड शिक्षाधिकारी की तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। खंड शिक्षाधिकारी बीरबल राम ने बताया कि तहरीर दे दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्र ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरी मिलने पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed