फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tent house owner beats elder brother of bridegroom

टेंट हाउस के मालिक ने दूल्हे के बड़े भाई को पीटा, बिना दुल्हन लौटी बरात

Wed, 04 May 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
tent house owner beats elder brother of bridegroom
टेंट हाउस के मालिक ने दूल्हे के बड़े भाई को पीटा, बिना दुल्हन लौटी बरात
विज्ञापन

तरकुलवा। तिलक के समय लगाए गए टेंट का बकाया रुपये के लिए मंगलवार की रात शादी के दिन टेंट मालिक और दूल्हे के बड़े भाई से विवाद हो गया। कुछ ही देर में टेंट के कर्मचारियों ने दूल्हे के बड़े भाई की पिटाई कर दी। नाराज दूल्हा वर माला के बाद बिना दुल्हन के लौट गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव में मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव से बरात आई थी। रात में हंसी खुशी के साथ वर-वधू ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाल कर शादी की। इसी दौरान टेंट हाउस के मालिक ने तिलक में लगाए गए टेंट का बकाया रुपये दूल्हे के भाई से मांगने लगा। दोनों में बहस होने लगी। टेंट लगाने वाले कर्मचारियों के साथ मिलकर टेंट मालिक ने दूल्हे के बड़े भाई की पिटाई कर दी। स्टेज पर दुल्हन के साथ मौजूद दूल्हा मंडप से उठ गया और उसे घायलावस्था में लेकर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानेदार टीजे सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह है मामला
ग्रामीणों की मानें तो महुआपाटन में आई बरात में जिसने टेंट लगाया था, उसने मुंडेरा में तिलक के दिन भी टेंट लगाया था। टेंट 18 हजार रुपये में तय था। दूल्हे के भाई ने मुंडेरा में ही इस सट्टे का दस हजार रुपये दे दिया था। बाकी रुपये एक सप्ताह बाद देने का वादा किया था। शादी के दिन टेंट मालिक ने शर्त रखी कि पहले बकाया 8 हजार के बजाय 15 हजार लेंगे तभी हम शादी होने देंगे। तरकुलवा थाने में वर और वधू पक्ष ने अलग-अलग तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed