फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tension in Fatehpur over murder of retired fauji, PAC deployed

Deoria News: रिटायर्ड फौजी की हत्या से फतेहपुर में तनाव, पीएसी तैनात

Wed, 30 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tension in Fatehpur over murder of retired fauji, PAC deployed
 फौजी के घर पीएसी तैनात।
संवाद न्यूज एजेंसी रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। रिटायर्ड फौजी रामदयाल कुशवाहा (60) की हत्या से फतेहपुर गांव में तनाव है। पूरा परिवार डर और दहशत के माहौल में दिखा। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को फौजी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले पहुंचते रहे। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। नागपंचमी होने के बावजूद गांव में सन्नाटा छाया रहा। फौजी का बड़ा बेटा हीरामन भी फौज में हैं।
विज्ञापन

वह जम्मू-कश्मीर से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले में पुलिस ने छोटे बेटे की तहरीर पर गांव के प्रधान पति रामआशीष निषाद, उनके बेटे सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को विवादित जमीन पर बोलेरो गाड़ी घुमाने पर हुए विवाद में हाथापाई के दौरान रिटायर्ड फौजी रामदयाल की मौत हो गई थी।

उधर, बताया जा रहा है कि जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था।
पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बावजूद पुलिस मामले का हल्के से ले रही थी
रामदयाल की पत्नी गिरजनी देवी ने कहा कि आरोपियों ने उनकी आंखों के सामने पति का गला दबा कर मार डाला।
उन्होंने कहा किआरोपी उनके खेत से रास्ता निकालने के लिए एक साल से परिवार के पीछे पड़े थे। हत्यारोपियों ने परिवार को उजाड़ दिया है। उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed