फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tenderwithoutbudget

Deoria News: बिना बजट ही करा दिया 10 करोड़ रुपये का टेंडर

Tue, 14 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
tenderwithoutbudget
प्रशासक ने पकड़ी गड़बड़ी, ईओ ने काम कराने के बाद डीएम से मांगी मंजूरी
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका परिषद के करीब 10 करोड़ रुपये के कार्य को बिना बजट और डीएम की मंजूूरी के बिना ठेकेदारों को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। बिना बजट के टेंडर के मामले पर नगर पालिका के प्रशासक एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार ने गड़बड़ी पकड़ी है। उन्होंने ईओ रोहित से जवाब तलब किया है। इस पर मंगलवार को ईओ ने जवाब देते हुए कराए गए कार्यों का पूरा ब्योरा डीएम को देते हुए मंजूरी मांगी है।
कुछ दिन पहले कुछ सभासदों ने प्रशासक से शिकायत की थी कि नगर पालिका परिषद में चहेतों को टेंडर देने की मंशा से निविदा निकाली गई थी। करीब 32 कार्यों के लिए राज्य वित्त से धन प्राप्त नहीं है। इसके बावजूद 19 कार्यों का टेंडर निकाल निकाल दिया गया है। इसके बाद जल्दबाजी में कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें राज्य वित्त, पालिका निधि और अन्य मद की योजना के तहत स्वीकृति है। इन कार्यों को यह तर्क देते हुए बोर्ड से पास भी करा लिया गया है कि आने वाले समय में डीएम से मंजूरी करा कर ही कार्य कराएं जाएंगे। सच यह कि कार्य पूरा होने के बाद डीएम से मंजूरी नहीं ली और टेंडर निकाल दिया गया, जो नियमों की अनदेखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के सूत्रों की बातों पर गौर करें तो करीब 10 करोड़ के काम हुए हैं। इनमें 13 काम पूरे होने के बाद भी अभी हैंडओवर नहीं हो सके हैं। इस मामले में प्रशासक नागेंद्र कुमार ने ईओ, एई जयराम यादव, जेई पूजा और लेखा लिपिक राकेश कुमार गौड़ से स्पष्टीकरण मांगा है।

इन कार्यों का हुआ टेंडर
अंजुमन इस्लामिया में चार सीटर शौचालय, राम कृपाल चौरसिया के घर से इंदु मिश्रा के घर तक खड़ंजा व नाला निर्माण, संतोष वर्मा के घर से मोहन गुप्ता के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, मधुर मणि के घर से बृजनंदन पांडेय के घर तक मिट्टी कार्य, टाउनहाल मेन गेट पर शौचालय निर्माण, अंत्येष्टि स्थल हाथी कुंड पोखरे का सुंदरीकरण, भीखमुर रोड पर अनिल तिवारी के मकान तक आरसीसी नाला, तहसील परिसर में पांच सीटर पिंक शौचालय, भुजौली कॉलोनी में पार्किंग की व्यवस्था, विमल जायसवाल के घर के पास खड़ंजा व नाली निमार आदि।
कोट
कुछ कार्य शासन से सीधे बजट आने पर कराए जाते हैं। डीएम से नौ कार्यों की मंजूरी नहीं ली गई थी। लेकिन बोर्ड में बताया गया था कि आने वाले समय में डीएम से मंजूरी की प्रत्याशिता है। प्रशासक ने स्पष्टीकरण मांगा है। इसका जवाब दे दिया जाएगा। मंगलवार को मंजूरी के लिए डीएम के पास फाइल भेज दी गई है।

-रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका
कोट
करीब 10 करोड़ के कार्यों का टेंडर बिना बजट के किया गया है। इसके बारे में ईओ सहित अन्य कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। नियमों की अनदेखी कर निविदा की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
-नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम वित्त व प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed