{"_id":"63f11cbb7950707bb6035a1c","slug":"ten-people-became-great-donors-in-blood-donation-camp-deoria-news-c-7-1-58536-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: रक्तदान शिविर में दस लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: रक्तदान शिविर में दस लोग बने महादानी
Sun, 19 Feb 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
लाइफ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शनिवार को लाइफ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 10 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के मोहम्मद आरिफ व ओम यादव ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। इस कार्य में सभी को आगे आना चाहिए।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। गंभीर मरीजों, गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता की जा सकती है। यहां होल ब्लड के अलावा प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, पीआरबीसी की सुविधा है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर को नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करने वालों में सेराज अहमद, राहुल कुमार, दिनेश सिंह, ओम यादव, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, सैफ खान, निकल यादव, टिंकू शुक्ला, आबिद हुसैन, सर्वेश शामिल रहे। इस दौरान लैब टेक्नीशियन धु्पेंद्र कुमार राव, तेजभान, काउंसलर सुबोध चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।