फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tempo drivers are acting arbitrarily on the Deoria-Kasya route, charging higher fares from passengers

Deoria News: देवरिया-कसया मार्ग पर टेंपो चालकों की मनमानी, यात्रियों से वसूल रहे ज्यादा किराया

Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tempo drivers are acting arbitrarily on the Deoria-Kasya route, charging higher fares from passengers
देवरिया। होली पर्व के चलते यात्रियों की बढ़ी भीड़ का फायदा उठाते हुए देवरिया से कसया मार्ग पर चलने वाले टेंपो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। सामान्य दिनों में 50 रुपये प्रति सवारी का किराया लेने वाले टेंपो चालकों ने रविवार को 80 रुपये तक वसूल किए। मजबूरी में यात्रियों को अधिक किराया देकर ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

होली के चलते बाहर काम करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। बसों में अत्यधिक भीड़ होने और कई स्थानों पर बसें कम पड़ जाने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने टेंपो, कार और ई-रिक्शा का सहारा लिया। इसी स्थिति का फायदा उठाकर टेंपो चालकों ने किराया बढ़ा दिया।
विज्ञापन

बस स्टेशन और आसपास के चौराहों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। कसया जाने वाले यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिलने पर उन्हें टेंपो और अन्य छोटे वाहनों से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई यात्रियों ने बताया कि टेंपो चालकों ने सीधे तौर पर 80 रुपये प्रति सवारी की मांग की। विरोध करने पर चालक दूसरे यात्रियों को बैठाकर गाड़ी आगे बढ़ा दे रहे थे। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के समय अक्सर ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन इस बार किराया काफी अधिक वसूला जा रहा है। परिवार के साथ सफर करने वालों को ज्यादा आर्थिक बोझ उठाना पड़ा।
कुछ यात्रियों ने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से किराए की निगरानी की जाए तो इस तरह की मनमानी पर रोक लग सकती है।
वहीं, कई लोगों ने कार और ई-रिक्शा से भी अपने घर का रुख किया। बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोगों को भी गाड़ी रिजर्व करके जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed