फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   temperature reached 43 degree

Deoria News: गर्मी से राहत नहीं, पारा 43 डिग्री पहुंचा

Sun, 19 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
temperature reached 43 degree
चिलचिलाती धूप से बचने का प्रयास करती छात्राए।संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

मंगलवार को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार, उसके बाद मौसम में होगा बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। शहर में हीट वेव एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगा है। शनिवार को तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, एक दिन पहले तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस था। इस भीषण गर्मी और लू के कारण लोग परेशान रहे। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी भी गर्मी से परेशान हैं।
कचहरी में दूर-दराज से मुकदमे की पैरवी करने आने वाले लोग भी भीषण गर्मी के कारण कम ही रहे। जो आए भी वे गमछा और टोपी पहने थे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों का बुरा हाल था। सड़कों और बाजारों में इक्का-दुक्का ही लोग दिखाई दे रहे थे। हर जगह गर्मी के कारण सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन

इस सप्ताह पारा फिर बढ़ने लगा है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। शनिवार को पारा 43 डिग्री रहा। धूप और हवा से लोग परेशान रहे। बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी। वहीं, घर में भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शरीर पसीने से तर-बतर हो जा रहा था। कलक्ट्रेट में लगे वाटर कूलर से लोग प्यास बुझा रहे थे। परिसर में लगे सत्तू, बेल के शर्बत की दुकानों पर भीड़ लगी थी। सुभाष चौक से पैदल कचहरी की तरफ जाने वाले लोग रास्ते में ही दुकानों में जाकर प्यास बुझा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोग बार-बार पानी की बोतल खरीद कर राहत पा रहे थे। यही हाल बस स्टैंड परिसर का भी रहा। शीतल जल खरीद कर लोग पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और वार्ड में तैनात कर्मचारी बोतल में पानी लेकर आए थे। वह भी जल्द ही समाप्त हो गया। उन्हें और वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को वाटर कूलर से बार-बार पानी भरकर काम चलाना पड़ा। दिन भर लोग परेशान रहे। शाम के समय लोगों को थोड़ी राहत मिली।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन का तापमान अभी रविवार तक बढ़ेगा। दिन में ज्यादा गर्मी की वजह से रात में भी तापमान ज्यादा रह रहा है। तापमान बढ़ने का कारण उन्होंने बताया है कि राजस्थान में एंटी साइक्लोन की वजह से वायुमंडल के ऊपर परत से गर्म हवा नीचे आ रही है। पछुआ हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि दो दिन में तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। 20 मई से तापमान में गिरावट आएगी। पारा करीब 40 डिग्री के आसपास रहेगा। 21 मई को कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच लू चलने की आशंका है।
गर्मी का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। गन्ना, मूंग, मूंगफली, उर्द, मक्का, सब्जी, बागवानी, आम, अंगूर, केला के फसल पर भी असर पड़ने की आशंका है। कीड़ों का प्रकोप बढ़ने व उत्पादन में कमी आने की आशंका है। तापमान का प्रभाव अंकुरण पर भी पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए फसल में 10-12 दिन के अंतर पर शाम के समय हल्की सिंचाई की जाए और दोपहर के समय सिंचाई व कीटनाशी का छिड़काव न किया जाए। बुआई का कार्य उचित नमी पर ही किया जाए और नमी बनाए रखें। 21 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद हवा का रुख बदलेगा और पुरवा हवा चलने लगेगी। वहीं बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

भीषण गर्मी के कारण घर से निकलने का मन नहीं कर रहा है। पसीना से शरीर तर-बतर हो जा रहा है। गर्म हवा चलने से दिक्कत हो रही है। कार्य होने के कारण मजबूरी में निकलना पड़ रहा है।

-वंदना सिंह, अधिवक्ता


तेज धूप से हाल बेहाल हो गया है। पंखे की हवा से भी राहत नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी की वजह से थोड़ी ही देर पर गला सूख जा रहा है। पानी साथ लेकर चलने पर भी कम पड़ जा रहा है।
-धनश्री गुप्ते, बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed