फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   temperature dropped due to rain

Deoria News: झमाझम बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

Wed, 03 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
temperature dropped due to rain
बारिश से बचने का प्रयास करते राहगीर।संवाद
देवरिया। पिछले कुछ दिनों से बादल छाए होने के कारण और सोमवार को जनपद में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से तापमान की तल्खी में कमी आई है। मई के शुरुआती दिनों में आमतौर पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता रहा है, लेकिन इस साल अभी तक तीन दिन बीतने के बाद भी पारा 35 के पार नहीं पहुंचा है। बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे तापमान भी नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मई में तापमान में कमी आई है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

अप्रैल के आखिरी दिनों से ही चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है। आसमान में लगातार बादल छाए होने से तपिश कम हुई है, वहीं उमस से भी लोगों को छुटकारा मिला है। सुबह-शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में सिहरन महसूस की जा रही है। मल्हना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रजनीश श्रीवास्तव के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी भागों पर भी पड़ रहा है। यही कारण है कि तापमान में पिछले साल के मुकाबले अभी गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस समय हुई बारिश से खेत की मिट्टी नरम होगी और जुताई में किसानों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed