फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsildar inspected the office, reprimanded

Deoria News: तहसीलदार ने कार्यालय का किया निरीक्षण, लगाई फटकार

Fri, 13 Sep 2024 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar inspected the office, reprimanded
बरहज। तहसील परिसर में शुक्रवार को तहसीलदार अरुण कुमार ने कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्था पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। तहसीलदार ने कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। दोपहर बाद तहसीलदार अरुण कुमार अचानक अपने कार्यालय में पहुंच गए। अधिकारी को देख कंप्यूटर आदि पर कार्य कर रहे सभी कर्मी खड़े हो गए। तहसीलदार काफी आगबबूला थे। उन्होंने कुछ कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए फटकार लगाई, जबकि सही से कार्य नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। तहसीलदार ने नायब नाजिर महेंद्र कुमार की कार्यालय में अकेले में क्लास ली। कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार ने बताया कि कार्यालय में कर्मियों की शिकायत मिलने पर औचक जांच की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed