फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Dm took off the uniform of fake orderly, used to look impressive

Deoria News:खुद को तहसीलदार का अर्दली बता जमाता था रौब, डीएम ने कसें पेंच-उतरवाया लिबास

Wed, 21 Feb 2024 03:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

देवरिया के बरहज तहसील में संपूर्ण समाधाम दिवस के मौके पर सामने आया मामला। एक व्यक्ति ने खारिज दाखिल के नाम पर अर्दली पर दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। जांच में पकड़ा गया।
 

विज्ञापन
Deoria Dm took off the uniform of fake orderly, used to look impressive
देवरिया में संपूर्ण समाधाम दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरहज तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने तहसीलदार के गैर विभागीय अर्दली को थाने भेज दिया। उन्होंने मौके पर ही उसके शरीर से अर्दली का लिबास उतरवा दिया। एक व्यक्ति ने खारिज दाखिल के लिए अर्दली पर दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया तो पूछताछ में अर्दली फर्जी निकला। इसके बाद जिलाधिकारी नाराज हो गए और अधिकारी निरुत्तर हो गए।

विज्ञापन


समाधान दिवस में तहसीलदार अरुण यादव ने बताया कि अर्दली राजेश विभागीय कर्मचारी नहीं है। वह संविदा पर भी तैनात नहीं है। बरहज के पटेल नगर निवासी रामायण ने रिश्वत का आरोप लगाया। इस मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर फर्जी अर्दली राजेश को थाने में भेज दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। देर शाम तक इस मामले में उसके खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तहसीलदार अरुण कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। तहसील परिसर में गैर विभागीय व्यक्ति को अर्दली के रूप में कार्य करने पर एसडीएम अवधेश निगम और तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है। तहसील परिसर में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई। क्याेंकि अर्दली से लिबास उतरवाने के बाद उसे बरहज थाने में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बढ़या हरदो के संजीव यादव की शिकायत पर सरकारी जमीन से हरा पेड़ कटवाने के आरोप में बारा दीक्षित के लेखपाल चंद्रशेखर प्रसाद पर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के साथ एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने फरियाद सुनी। मौके पर आए 23 में महज दो मामलों का निस्तारण हो सका।
मौके पर नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, सीओ आदित्य कुमार गौतम, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, मदनपुर नवीन चौधरी, भलुअनी अनिल कुमार, वन दरोगा ओंकार दूबे, एक्सईएन सचिन सिन्हा, रामप्रताप, अमरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

साहब! बिजली विभाग नहीं काट रहा विद्युत कनेक्शन
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार गंगा निवासिनी और 70 वर्षीया वृद्धा सावित्री देवी ने डीएम अखंड प्रताप सिंह से गुहार लगाई। उनका कहना था कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग कनेक्शन नहीं काट रहा है। साहब! गरीब हूं, बिल कहां से जमा करूंगी। जिस पर जिलाधिकारी ने मातहतों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

तीन वर्ष से रास्ते को लेकर लगा रहा हूं चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई
संपूर्ण समाधान दिवस में आए महेन गांव निवासी रामनरेश चौरसिया ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। रामनरेश का कहना था कि विगत तीन वर्ष से रास्ते को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका है। अधिकारियों का आश्वासन कोरा बनकर रह जा रहा है। वह काफी मायूस भी दिखे।

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 32 मामले, तीन का निस्तारण
तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिला अधिकारी हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 32 मामले आए। इसमें राजस्व के तीन मामलों का एसडीएम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष को अगले संपूर्ण समाधान दिवस तक हर हाल में निस्तारण करने का संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, सीओ एसपी सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

36 शिकायतों में दो का निस्तारण
तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम गिरीश कुमार झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 36 शिकायतें आईं। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 17 मामले आए। राजस्व के दो मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावे पुलिस के 11, विकास के 1, पूर्ति के 3, विद्युत के 1, प्रोबेशन 1, वन के 1, नगर के 1 मामले शामिल रहे। इस दौरान तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह, सीओ दीपक शुक्ला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed