फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsildar arrived for measurement, the land is occupied by many people

Deoria News: पैमाइश कराने पहुंचीं तहसीलदार, भूमि पर कई लोेगों का है कब्जा

Thu, 12 Dec 2024 01:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Dec 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar arrived for measurement, the land is occupied by many people
सलेमपुर। क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव में एक दिन पहले नवीन परती की भूमि का पैमाइश करने गए राजस्व टीम पर कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। साथ ही सरकारी नक्शा को भी फाड़ दिया था। इस मामले में एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज छानबीन शुरू कर दिया। वहीं बुधवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में गठित गठित कर पैमाईश कराने का आदेश दिया। जिसके क्रम में कोतवाली पुलिस और राजस्व टीम के साथ तहसीलदार अलका सिंह मौके पर पहुंची। देर शाम तक पैमाइश के बाद आरोपित समेत दो अन्य लोगों का भी नवीन परती की भूमि कब्जा पाया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव में लेखपाल अतुल कुमार तैनात हैं। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक पुरैना श्यामनाथ गिरी, लेखपाल सत्यानंद तिवारी के साथ नवीन परती की भूमि पर पैमाईश करने गए थे। इसी बीच गांव के ऋषिकेश तिवारी और उनके पिता सत्यदेव तिवारी जानलेवा हमला करते हुए नक्शा फाड़ दिया था।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस पिता पुत्र के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। वहीं इस घटना से नाराज एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार गोपालजी, राजस्व निरीक्षक श्यामनाथ गिरी, दिनेश लाल श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव, लेखपाल अतुल कुमार, रजनीश मिश्र, लक्ममुदीन अंसारी, समीर सिद्धार्थ, परशुराम मिश्रा, इंदु प्रकाश पाठक, हरीश भारती, प्रमोद कुमार की टीम गठित कर पैमाईश करने का निर्देश दिया। पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर पैमाइश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed