फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsil lock imposed by lawyers 0

तहसील में वकीलों ने लगाया ताला

Wed, 26 Oct 2016 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 26 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tehsil lock imposed by lawyers 0
रुद्रपुर तहसील में तालाबंदी कर नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। लार, मेहरौना में हुए बवाल को लेकर वकीलों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। बार संघ रुद्रपुर के अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आपूर्ति निरीक्षक अपने दफ्तर में नहीं बैठ पाए। वकीलों ने पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील में करीब चार घंटे तक ताला बंद रहा। बार संघ के अध्यक्ष ब्रज बिहारी पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील गेट में सुबह 10.30 बजे ताला लगा दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शितांशु यादव अपने दफ्तर में ही बैठे रह गए।
विज्ञापन


वकीलों ने तहसील के अंदर से लेखपालों को बाहर किया। एसडीएम घनश्याम ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, पर मामला शांत नहीं हुआ। तहसील में तालाबंदी पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। वकीलों ने कहा कि एसपी के तबादले और लार थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक पूरे जिले में आंदोलन जारी रहेगा। दशहरा पर हुए बवाल के दौरान पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। वकील को भी फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। पुलिस प्रशासन की वजह से सांप्रदायिक दंगा की आशंका बनी है।
विज्ञापन


एसपी का तबादला जरूरी है। तालाबंदी करने वालों में सत्यप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, रामाश्रय पांडेय, परशुराम मिश्र, राजेश त्रिपाठी, फणिंद्र पांडेय, आनंद शंकर मणि, बालेंदु पांडेय, अशफाक अहमद, धन्नजंय सिंह, आनंद सिंह,  सुरेश यादव, अनिल पांडेय, कृष्णमूर्ति, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed