फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsil Day: A boycott by Lekpalon

तहसील दिवस ः लेखपालों ने किया बहिष्कार

Tue, 02 Aug 2016 10:23 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 02 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day: A boycott by Lekpalon
सदर तहसील में लेखपाल संघ ने धरना देकर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नगर विकास मंत्री आजम खां की टिप्पणी से भड़के लेखपालों ने मंगलवार को  तहसील दिवस का बहिष्कार कर सदर तहसील में धरना दिया। लेखपालों ने कैबिनेट मंत्री के बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से मंत्रियों और विधायकों की ओर से होने वाली अमर्यादित टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान लेखपालों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


उप्र लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपाल भूलेख संबंधी कार्यों के साथ-साथ अन्य विभाग के कार्यों में भी सहयोग करता है। लेकिन सरकार में मौजूद एक जिम्मेदार मंत्री की ओर से लेखपालों के खिलाफ की गई टिप्पणी शर्मनाक है।  कैबिनेट मंत्री आजम खां ने लेखपालों को समाज का ‘सबसे गंदा व्यक्ति’ बताया है। उनका यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


इससे लेखपाल संवर्ग मर्माहत है। जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी ने कहा कि मंत्री जिस आटो रिक्शा वितरण कार्य के बारे में शिरकत कर रहे थे, उससे लेखपालों से कोई संबंध नहीं है। रजिस्ट्रेशन का काम नगर निगम, नगर पालिका के जिम्मे है। ऐसे में लेखपालों के खिलाफ की गई टिप्पणी समझ से परे है। मंत्री को लेखपाल संवर्ग को अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पूर्व में भी ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं। इस तरह की टिप्पणियों से सरकार की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। धरने में उमेश उपाध्याय, संतोष कुमार, रामानंद, राजकुमार मिश्र, रामलाल सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, ओमप्रकाश मौर्य, रामा प्रसाद, शारदा यादव, पंकज सिंह, रविंद्र  प्रकाश, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed