फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teenager who went to bathe in the river died by drowning

Deoria: नदी में नहाने गए किशोर की डुबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 14 Mar 2023 06:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Mar 2023 06:54 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोर की शव को बरामद कर लिया। वहीं, किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
teenager who went to bathe in the river died by drowning
मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी गंडक नदी में नहाते समय मंगलवार की शाम एक किशोर पानी में डूब गया। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो काफी छानबीन किए, लेकिन पता नहीं लग सका। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मछुआरों के मदद से किशोर को बाहर निकलवाया, लेकिन तबतक किशोर की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी साहिल (17) वर्ष पुत्र राजू मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे घर से छोटी गंडक नदी पर नवलपुर और मझौली राज के बीच बने पीपा के पुल के तरफ निकला। जहां पहुंचकर वह नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दिया। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने लगा शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूब गया। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय व कोतवाल गोपाल पांडेय को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोर की शव को बरामद कर लिया। वहीं, किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मझौली राज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed