{"_id":"658b15f49b4720e49a09db48","slug":"teenager-sleeping-at-home-kidnapped-found-unconscious-on-roadside-deoria-news-c-208-1-deo1003-15993-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में सोई किशोरी का अपहरण, सड़क किनारे मिली अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में सोई किशोरी का अपहरण, सड़क किनारे मिली अचेत
Tue, 26 Dec 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। घर में मां के साथ सो रही एक किशोरी को उठाकर सोमवार की आधी रात में गांव के पिता, पुत्र समेत तीन लोग जबरन चारपहिया वाहन से लेकर भाग निकले। विरोध करने पर स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ी में वह अचेत हालत में मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी गांव के पास एक विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ती है। रोज की तरह सोमवार रात को भी वह भोजन करने के बाद पढ़ाई कर अपनी मां के साथ कमरे में सो गई। आधी रात को तीन लोग घर में घुसे और सो रही छात्रा को जबरन उठाकर चारपहिया गाड़ी में बैठा लिए। विरोध करने पर स्प्रे कर उसे बेहोश कर दिया।
मां के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी। लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह शेरवा बभनौली मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ी में अचेत पड़ी छात्रा को गांव की महिलाओं ने देखा और घरवालों को सूचना दी। मां गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची और छात्रा को लेकर थाने गई।
विज्ञापन
मां ने पूर्व में धमकी देने वाले गांव के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी रामचंद्र यादव और उसके बेटे आकाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने देर शाम छात्रा का बयान दर्ज कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया। छात्रा ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपियों ने मुंह पर कोई स्प्रे कर बेहोश कर दिया। इसके बाद मेरे साथ क्या हुआ, कुछ पता नहीं है।
मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। छात्रा का बयान दर्ज किया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। - दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
फतेहपुर कांड को दोहराने की मिल रही थी धमकी
महिला अपनी बेटी के साथ घर पर रहती है। जबकि पति बाहर रहते हैं। महिला का आरोप है कि गांव का एक युवक कुछ दिनों से मेरी हत्या करने और फतेहपुर कांड दोहराने की धमकी दे रहा था। धमकी देने वाला युवक चार माह पहले कही से मेरे घर का मोबाइल नंबर पा गया और बार-बार फोन कर परेशान करता था। तब घर आए मेरे पति ने उसके घर जाकर उलाहना दिया था। उसी समय से युवक खुन्नस में था और आए दिन मेरे घर की भी इज्जत पर दाग लगाने की धमकी दे रहा था।