{"_id":"67feb053300c8860110a9dc9","slug":"teenager-kidnapped-a-girl-and-sexually-abused-her-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151591-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बालिका को अगवा कर किशोर ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बालिका को अगवा कर किशोर ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार
Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। बगीचे में आम बीनने गई 12 वर्षीय बालिका को अगवा कर गांव का ही मनबढ़ 16 वर्षीय किशोर एक खंडहर मकान में ले जाकर सोमवार को उसके साथ यौन शोषण किया।
जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी किशोरी ने किसी से कुछ बताया नहीं। मंगलवार को उसे गुमसुम देख जब मां ने कारण पूछा तो आंखों में आंसू लिए आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष उमेश कुमार बापजेयी ने इसकी जानकारी एसपी और सीओ को दी। उच्चाधिकारियों ने मंगलवार को घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी किशोर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका एक स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा है। सोमवार को स्कूल में छुट्टी होने के चलते वह घर पर थी। दोपहर में आम बिनने वह बगल में स्थित बगीचे में चली गई।
आरोप है कि उसे अकेला देख बगीचे में टहल रहा मनबढ़ किस्म का किशोर उसे झांसे में डालकर अगवा कर लिया। बगल के खंडहर मकान में लेकर गया और यौन शोषण किया। उसने जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। लोक लज्जा और मनबढ़ की धमकी से सहमी बालिका चुपचाप घर चली गई और गुमसुम रहने लगी। मंगलवार को बेटी को गुमसुन देख उसकी मां को संदेह हुआ तो उन्होंने बेटी से बात की।
मां की बातें सुनकर बालिका फफक पड़ी । उसके बाद परिजनों ने डायल 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। डायल 112 ने लार थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेयी को घटना के बारे में बताया।
सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेयी पुलिस टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली। मामला संगीन देख आरोपी की तलाश शुरू कर दी, मगर वह घर से फरार बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के मां को हिरासत में लेकर थाने चली आई।
कुछ देर बाद सीओ दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद एसपी विक्रांत वीर ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही। एसपी के निर्देश के बाद केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।