फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bail denied to accused of obtaining gold loan using fake gold.

Deoria News: नकली सोना रखकर गोल्ड लोन लेने के आरोपी को जमानत नहीं

Fri, 02 Oct 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bail denied to accused of obtaining gold loan using fake gold.
देवरिया। सलेमपुर स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में कथित रूप से नकली सोना रखकर 1.89 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने के आरोपी पवन कुमार की अग्रिम जमानत अदालत ने खारिज कर दी। सत्र न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह की अदालत ने मामले की गंभीरता और पत्रावली पर उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए 29 सितंबर को यह आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अनुसार कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक हरकेश योगी की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से सलेमपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि 11 जनवरी 2022 को आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी पवन कुमार ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक अभिषेक प्रताप राव की मिलीभगत से नकली सोना जमा कर 1.89 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया। तत्कालीन उपशाखा प्रबंधक राजकमल तिवारी की भूमिका भी सामने आई। कंपनी की आंतरिक ऑडिट में 16 फरवरी 2022 को जमा सोना नकली मिलने की बात सामने आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed