फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flyover shuttering collapses; workers and shopkeepers flee to save their lives.

Deoria News: फ्लाईओवर की शटरिंग टूटी, मजदूरों और दुकानदारों ने भागकर बचाई जान

Fri, 02 Oct 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Flyover shuttering collapses; workers and shopkeepers flee to save their lives.
- भटनी के 115 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन सेतु का मामला,
विज्ञापन

- ढलाई के दौरान भरभराकर नीचे गिरा मलबा, डीएम ने दिए जांच के आदेश
भटनी। नगर के बाईपास रोड स्थित 115 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ढलाई के दौरान बुधवार शाम शटरिंग टूट गई। वहीं छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। अचानक मलबा गिरने से मौके पर काम कर रहे मजदूरों और आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है।
बाईपास रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या दूर करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 38.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सेतु को नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। सेतु निगम और रेलवे अपने-अपने हिस्से का निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम फ्लाईओवर के एक हिस्से में ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग टूट गई। उसके ऊपर डाला गया मलबा नीचे गिरने लगा। अचानक हुई इस घटना से नीचे मौजूद मजदूरों और आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मलबे की चपेट में आने से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागे। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
घटना के बाद लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। क्षेत्र के चखनी घाट में निर्माणाधीन पुल पर भी ढलाई के दौरान दो बार शटरिंग टूटने और बीम में दरार आने की घटनाएं हो चुकी हैं। अब रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर की शटरिंग टूटने से निर्माण की निगरानी और गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। इसके बाद उन्होंने प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या खामी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


ढलाई के दौरान विभागीय वाहन की टक्कर से शटरिंग टूट गई थी। इसी वजह से छज्जा गिरा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नए सिरे से ढलाई कर छज्जे का निर्माण कराया जाएगा। - विवेक कुमार नायक, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed