{"_id":"6a1dd134537597920a0f13ab","slug":"teenage-girl-tied-to-a-tree-and-beaten-on-suspicion-of-theft-deoria-news-c-208-1-deo1035-183396-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के आरोप में किशोरी को पेड़ में बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के आरोप में किशोरी को पेड़ में बांधकर पीटा
Tue, 02 Jun 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चोरी का आरोप लगाकर अनुसूचित जाति की किशोरी की पेड़ से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मिश्रौली गांव के हरिकेश गुप्ता की गांव में किराने की दुकान है। आरोप है कि रविवार को उन्होंने गांव की एक किशोरी पर दुकान से चोरी का आरोप लगाते हुए पहले मां-बहन की गलियां दीं।
इसके बाद उसका बाल पकड़कर घसीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। अपने दरवाजे पर नीम के पेड़ से बांधकर पिटाई करने का भी आरोप है।
इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को मुक्त कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।