फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenage girl dies after suffering burn injuries

Deoria News: आग से झुलसी किशोरी की मौत

Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after suffering burn injuries
रुद्रपुर। नगर के पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड में आग से झुलसी एक किशोरी की उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। वह 13 दिसंबर की रात घर में आग लगने के दौरान झुलस गई थी। परिवार में सिलेंडर रिफलिंग से आग लगने से छह लोग जल गए थे। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज कराने के बाद किशोरी घर आई थी, सुबह अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। घर वालों ने दाह संस्कार कर दिया। वार्ड निवासी विनोद धोबी ठेले पर पकौड़ी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 13 दिसंबर की रात घर में आग लग गई, जिसमें सुनीता, विनोद, सुमन, फूलबदन, अनिका, गोपाल समेत बेटी रुक्मिणी उर्फ सलोनी 14 वर्ष भी गंभीर रुप से झुलस गई। आग से झुलसे सभी लोग मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से इलाज करा कर शुक्रवार की शाम घर लौटे गए। रविवार को सलोनी की तबियत बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतका कक्षा सात की छात्रा थी। बिटिया की मौत पर मां सुमन देवी और पिता विनोद बेजार होकर रोने लगे। बहन को खोकर भाई प्रियांशु, बहन मेंहदी, बरखा और नेहा का रो रोकर बुरा हाल था। किशोर की मौत से घर वाले सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed