फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Technical assistant found absent during Agriculture Minister's inspection suspended

Deoria News: कृषि मंत्री के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले प्राविधिक सहायक निलंबित

Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Technical assistant found absent during Agriculture Minister's inspection suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। पथरदेवा विकास खंड में तैनात वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी (कृषि रक्षा) अमित कुमार को संयुक्त कृषि निदेशक ने सोमवार को निलंबित कर दिया। वह 14 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय पर अपना योगदान देने के बाद से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। उन्हें भूमि संरक्षण अधिकारी देवरिया कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही, नियमित उपस्थिति रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को पथरदेवा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर पता चला था कि ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अमित कुमार बिना किसी सूचना के 14 जुलाई 2025 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर कृषि मंत्री काफी नाराज हुए थे। उन्होंने संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर मंडल अरविंद कुमार को जांच कर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि निदेशक ने जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह से प्रकरण की जांच कराई। जांच के दौरान पता चला कि अमित कुमार ब्लॉक पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही गायब हैं। जिला कृषि अधिकारी के तीन बार स्पष्टीकरण मांगने के बाद भी उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऑनलाइन समीक्षा के लिए आयोजित गूगल मीट की बैठकों में भी कभी प्रतिभाग नहीं किया। इसे घोर लापरवाही व अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता मानते हुए संयुक्त कृषि निदेशक ने सरकारी सेवा नियमावली के तहत तत्काल प्रभाव से प्राविधिक सहायक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed