{"_id":"5e3da9f98ebc3ee5a554a403","slug":"teasing-salempur-news-gkp3401945144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचाव करने आई मां और बहन को पीटा
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/मेहरौनाघाट। घर में खाना बना रही युवती को अकेला देख पड़ोस के एक युवक घर में घुस छेड़खानी की। युवती की चीख सुन बीच बचाव को दौड़ी मां व बहन की मनचले युवक ने पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि भागते समय युवक गले से सोने का चेन और कान का टप्स भी छीन ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती अपनी मां व बहन के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार रात घर में भोजन बना रही थी। मां व बहन पीछे वाले कमरे में टीवी देख रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक मौके की तलाश कर घर में घुस गया। भोजन बना रही युवती से छेड़खानी करने लगा। इसका युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई करने लगा। आवाज सुन बीच बचाव को दौड़ी मां और बहन की भी युवक ने पिटाई कर दी। चीख पुकार की आवाज सुन दौड़े पड़ोस के लोगों को देख मनबढ़ युवक भागने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई। आरोपी गांव छोड़ फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में छेड़खानी व गहना लेकर भागने की तहरीर दी है। इस बाबत सीओ वरुण मिश्रा ने बताया की मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।