फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teasing in dusshera mela

दो बच्चों के पिता ने छात्रा से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
teasing in dusshera mela
दो बच्चों के पिता ने छात्रा से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दो बच्चों के पिता ने छेड़खानी की। घटना बृहस्पतिवार रात पड़री बाजार कस्बे की बताई जा रही हैं। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात छेड़खानी, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।

किशोरी महाराष्ट्र में रहती है। वह कक्षा चार की छात्रा है। छह महीने पहले गांव आई है। छात्रा अपने चाचा के साथ बृहस्पतिवार की रात पड़री बाजार मेला देखने गई थी। वहां उसने बरगर खाने की इच्छा जताई। चाचा बाइक के पास उसे छोड़कर बरगर लाने चले गए। किशोरी को अकेला देख आरोपी उससे छेड़खानी करने लगा। घबराई किशोरी ने घर आकर परिजनों से आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उधर, पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नवीन चौधरी ने कहा कि जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed