फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Team leaves for Prayagraj to fetch 4.17 lakh ballot for the post of Prime Minister

प्रधान पद के लिए 4.17 लाख मतपत्र लाने टीम प्रयागराज रवाना

Tue, 12 Jan 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Team leaves for Prayagraj to fetch 4.17 lakh ballot for the post of Prime Minister
प्रधान पद के लिए 4.17 लाख मतपत्र लाने टीम प्रयागराज रवाना
विज्ञापन

देवरिया। पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा है। प्रयागराज से 4.17 लाख मतपत्र लाने के लिए मंगलवार को कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्र स्टील के बाक्स में लाए जाएंगे। सभी मतपत्र प्रधान पद के लिए 18 चिह्न वाले होंगे।
चुनाव को लेकर प्रयागराज स्थित सरकारी प्रेस से प्रधान पद के लिए 18 चिह्न वाले 4.17 लाख मतपत्र लाने के लिए सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र/जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा के नेतृत्व में सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र/भूमि संरक्षण अधिकारी संतलाल गुप्ता के अलावा आठ कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। टीम को मतपत्र लाने के लिए स्टील के करीब 25 बॉक्स, ताला के अलावा स्टेशनरी व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। टीम के सदस्यों के लिए दो चारपहिया वाहन तथा मतपत्र के लिए एक डीसीएम की व्यवस्था की गई थी। टीम के साथ दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। प्रयागराज में 13 जनवरी को मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। टीम मतपत्रों का मिलान करने के बाद स्टील के बॉक्स में रखकर सील करेगी। इसके बाद देवरिया के लिए कूच करेगी।
विज्ञापन

कोआपरेटिव सभागार में बने स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे मतपत्र
पंचायत चुनाव में मतपत्र रखने के लिए कोआपरेटिव सभागार को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। प्रयागराज से मतपत्र आने के बाद उसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इससे पहले वाराणसी से पांच लाख चौदह हजार (5.14 लाख) तथा दिल्ली से 88 लाख 46 हजार चार सौ मतपत्र मंगाए जा चुके हैं, जिसे स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 24 घंटे सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची कार्य में आई तेजी
पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। एक तरफ मतपत्र मंगाए जा रहे हैं वहीं मतदाता सूची तैयार करने में तेजी आ गई है। मंगलवार तक 788 गांवों का डाटा उपलब्ध करा दिया गया था। अब उसके फीडिंग का कार्य शुरू हो गया है। 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
चार पदों प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए एक साथ चुनाव होंगे। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। मतदाता सूची तैयार किए जा रहे हैं। जनपद के 1189 ग्राम पंचायतों में 788 का डाटा जिला निर्वाचन पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें 48793 परिर्वधन, 1628 नाम संशोधन तथा 10969 विलोप शामिल है।

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। प्रयागराज से प्रधान पद के लिए 4.17 लाख मतपत्र लाने के लिए टीम रवाना हो गई है। वहीं मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके तहत 788 गांवों का डाटा प्राप्त हो गया है। शेष गांवों का डाटा भी शीघ्र उपलब्ध हो जाएगा।
सुभाष चंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed