फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers will struggle for the interests of the Union: Dinesh

शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करेगा संघ : दिनेश

Wed, 11 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 11 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers will struggle for the interests of the Union: Dinesh
डॉ. राम मनोहर लोहिया सतरांव में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह और उन्नयन गोष्ठी में संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से भागलपुर ब्लॉक के डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय सतरांव में शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 87 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संघ शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ता रहेगा। संघ की मांग है कि वेतन वृद्धि, नि:शुल्क चिकित्सा और पुरानी पेंशन योजना को सरकार बहाल करे। जुुलाई महीने में सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होता है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। समाज में शिक्षकों की जरूरत हमेशा रहती है। गोरखपुर-फैैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक के बगैर सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तन्मयता से करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक एकजुट हों। तभी हम कोई भी लड़ाई जीत पाएंगे। कार्यक्रम को पुरुषोत्तम उपाध्यक्ष, अरूण तिवारी, अजय यादव, रामवृक्ष सिंह, सत्येंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद यादव ने शिक्षकों, अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह यादव, योगेश यादव, निर्मला मिश्रा, इसरावती देवी, रामनिरंजन गोंड, सुशील सिंह, रामअशीष यादव, रमेशदत्त पाठक, अली हुसैन, पंकज मौर्य, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भागलपुर ब्लॉक में आज अवकाश ः बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने भागलपुर ब्लॉक के शिक्षकों के लिए बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित किया है। उनका कहना था कि कार्यक्रम की वजह से शिक्षकों को एक दिन आराम की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत ः देवरिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा का जिले की सीमा में जोरदार स्वागत किया गया। गौरीबाजार के रामपुर चौराहा, बैतालपुर और देवरिया के सुभाष चौक पर शिक्षक उनके स्वागत में खड़े थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed