{"_id":"67352191a83ef7f0630cafa4","slug":"teachers-union-expressed-anger-over-non-payment-of-wages-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-139692-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पारिश्रमिक भुगतान नहीं होने पर शिक्षक संघ ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पारिश्रमिक भुगतान नहीं होने पर शिक्षक संघ ने जताया रोष
Thu, 14 Nov 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीआरपीजी कॉलेज शिक्षक संघ इकाई की ओर से पारिश्रमिक भुगतान नहीं किए जाने पर सेमेस्टर प्रणाली परीक्षा में सहयोग न करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को आयोजित बैठक में शिक्षकों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन पर विगत तीन वर्षों से लंबित पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
शिक्षकों ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय सभी प्रकार के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं करता है तब तक समस्त शिक्षक आगामी सेमेस्टर की परीक्षा में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर गुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. केडी तिवारी, वर्तमान अध्यक्ष प्रो. लोकेश त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. समरेंद्र बहादुर शर्मा, महामंत्री डॉ. देवेंद्र यादव, वरिष्ठ आचार्य प्रो. पीएन सिंह आदि उपस्थित रहे।