फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teachers started getting ill as soon at the blo started duty

बीएलओ की ड्यूटी लगते ही बीमार होने लगे गुरुजी

Sat, 24 Oct 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
teachers started getting ill as soon at the blo started duty
बीएलओ की ड्यूटी लगते ही बीमार होने लगे गुरुजी
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में लगे बूथ लेवल आफिसर अब बीमार होने लगे है। बीएलओ में शिक्षकों की ड्यूटी लगने के बाद तहसील और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उनके बीमार होने के प्रार्थना पत्र आने लगे है। वह स्वयं की बीमारी का हवाला देकर और बुजुर्ग माता पिता की सेवा को बता कर बीएलओ ड्यूटी कटवाने की जुगाड़ में लगे है।
अचानक शिक्षकों के बीमार होने के प्रार्थना पत्र की भरमार देख अधिकारी में परेशान है, हालांकि शिक्षक स्कूल ड्यूूटी से ऑन लाइन चिकित्सकीय अवकाश लेने से कतरा रहे हैं। तहसील क्षेत्र में रुद्रपुर, भलुअनी, गौरीबाजार और बैतालपुर के शिक्षकों की पंचायत चुनाव में मतदाता पुनरीक्षण में बीएलओ की ड्यूटी लगी है। एक अक्तूबर से शुरू पुनरीक्षण के बाद शिक्षक अपने ब्लॉक क्षेत्र के बीआरसी पर बीईओ के यहां बीमार होने का पत्र देकर ड्यूटी कटवाने की कोशिश में लग गए।
विज्ञापन

193 बीएलओ में 60 लोग इसी आधार पर बीएलओ की ड्यूटी कटवाने की गुहार लगा चुके हैं। शिक्षक प्राईवेट और सरकारी अस्पताल से बनी पर्ची के अनुसार चिकित्सक के सुझाव पर आराम करने को बीएलओ से छुट्टी मांग रहे हैं। दो शिक्षकों ने कोरोना पॉजिटीव के संपर्क में आने के नाते बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के साथ चिकित्सकों की रिपोर्ट भी दे रहे हैं। तीन शिक्षक आंखों से कम रोशनी और कुछ बाइक नहीं चला पाने के कारण बीएलओ कार्य करने में असमर्थता जता रहे हैं। शिक्षकों के प्रार्थना पत्र को देख तहसील और बीआरसी के अधिकारी पसोपेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ गोपाल शरण मिश्र ने कहा कि शिक्षक वास्तव में बीमार अथवा असहज है तो उन्हें विभागीय नियमानुसार आराम दिया जाएगा। प्रार्थनापत्र के साथ मिली चिकित्सकीय रिपोर्ट यदि जांच में गलत मिली तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार से लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed