{"_id":"680d2b5fa51d4b93210df9b7","slug":"teachers-protest-for-old-pension-on-1st-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-152357-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों का धरना एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों का धरना एक को
Sun, 27 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
लार। उत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक मई को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह धरना विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 सहित अन्य शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने, पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग के लिए होगा।ण्
लार ब्लॉक के शिक्षकों ने शनिवार को बीआरसी पर बैठक कर धरने की सफलता की रणनीति बनाई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने कहा कि शिक्षक एक मई को बीएसए कार्यालय पर धरना देकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। महामंत्री राजकपूर ने कहा कि आकांक्षी जिलों के शिक्षकों को सामान्य तबादले का लाभ देने, मानव संपदा पोर्टल में उचित संशोधन करने, दिव्यांग वाहन भत्ता की बढ़ी हुई राशि के भुगतान की मांग शामिल होगी। इस दौरन सर्वेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, अविनाश गुप्ता, अरविंद कश्यप, कुलदीप सिंह, कन्हैया पांडेय, राजेंद्र वर्मा, अजय वर्मा, अफरोज, अजय यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद