{"_id":"56fc0dbd4f1c1ba47af0031c","slug":"teachers-performing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठकुराई गुट के शिक्षकों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठकुराई गुट के शिक्षकों का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लोगों ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक ठकुराई गुट के शिक्षकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र डीएम को दिया गया। इसके बाद शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पहुंचकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के शिक्षक एकत्र हुए। यहां हुई सभा में शिक्षक नेताओं ने समस्याओं को उठाया। शिक्षकों का कहना था कि सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। बार-बार धरना-प्रदर्शन के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कराया जा रहा है। इसके बाद शिक्षक प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहां मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक अंशदायी पेंशन योजना की कटौती, तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण, सीटी ग्रेड के शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से एलटी ग्रेड देने, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष, बोर्ड परीक्षा एवं मूल्यांकन पारिश्रमिक दर सीबीएसई के समान करना आदि मांग की गई है। प्रदर्शन में कैप्टन जीतेंद्र सिंह, रामाशीष यादव, शिवनारायण यादव, रामप्रभाव सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, भानू प्रताप नारायण आदि रहे।