फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers and employees shouted and took out an angry march demanding restoration of old pension

Deoria News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों ने भरी हुंकार, निकाला आक्रोश मार्च

Fri, 27 Sep 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Sep 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees shouted and took out an angry march demanding restoration of old pension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की देखरेख में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हुंकार भरी। हर ब्लॉकों से जिला मुख्यालय पर आए सैकड़ों शिक्षकों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट से आक्रोश मार्च निकाला और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बड़ी संख्या में जुटे शिक्षकों, कर्मचारियों ने एनपीएस-यूपीएस हटाओ, ओपीएस वापस लाओ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इनका कहना था कि एनपीएस, यूपीएस शिक्षकों-कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, जो उनके बुढ़ापे को सामाजिक सुरक्षा प्रदान नहीं करती है। अटेवा के मंडलीय संगठन मंत्री मदन सिंह पटेल ने कहा कि सरकार एनपीएस व यूपीएस लागू कर शिक्षकों-कर्मचारियों के साथ बड़ा छलावा कर रही है। पहले ही पुरानी पेंशन को समाप्त कर बुढ़ापा अंधकारमय कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि सरकार, सरकारी सेवाओं का निजीकरण कर एवं नई पेंशन व्यवस्था लागू कर धन्नासेठों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। नई पेंशन व्यवस्था शेयर आधारित है, इसमें कर्मचारियों के अंशदान का भी गबन किया जा रहा है। आक्रोश मार्च को संयुक्त कर्मचारी संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट व चेतनारायन गुट, नर्सेज संघ, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, उ.प्र.राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति, उ.प्र.महिला शिक्षक संघ आदि ने समर्थन दिया। मार्च में देवेंद्र सिंह, संदीप यादव, रामप्रताप रंजन, जितेंद्र यादव, शैलेंद्र सैनी, भोपाल सिंह, कमलेंश गोंड, नरेंद्र कुशवाहा, अजय सिंह, प्रियव्रत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed