फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher suspended in crime against child

छात्र की पिटाई का आरोपी शिक्षक निलंबित

Sun, 21 Aug 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
teacher suspended in crime against child
छात्र की पिटाई का आरोपी शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में 17 अगस्त को छात्र की पिटाई के आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को थाने बुलाया था, हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही जा रही है।
सलेमपुर ब्लॉक के बरडीहा निवासी जयराम राजभर का बेटा शिवम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का विद्यार्थी है। बीते बुधवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी थी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता ने खुखुंदू थाने में तहरीर दी थी। शनिवार को एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि शिक्षक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कुछ शिक्षक संगठन के लोग भी थाने पर पहुंचे थे। दोनो पक्षों के इस मामले में समझौता कर लिए जाने के बाद शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक के स्थानांतरण की उठाई मांग
उधर, परसिया खाप के प्रधान रामप्यारे यादव ने बताया कि गांव के छात्र की पिटाई करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई है। साथ ही शिक्षक को यहां से अन्यत्र भेजने की मांग की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराकर विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर छात्र की पिटाई करने के आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। लार के बीईओ को जांच दी गई है। -हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed