फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher killed in dispute over removal of cot from the road, four injured

Deoria News: रास्ते से चारपाई हटाने के विवाद में शिक्षक की हत्या, चार घायल

Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed in dispute over removal of cot from the road, four injured
मृतक परशुराम भारती फाइल फोटो
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नगरौली गांव में शनिवार की रात में चारपाई हटाने के विवाद एक शिक्षक की ईंट और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या का दी गई। बीच-बचाव करने गए परिवार की दो महिलाओं सहित पांच को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण भारी संख्या में पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटनास्थल पर रविवार की सुबह सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, एसडीएम सदर योगेंद्र गोंड पहुंच पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


उपनगर से सटे नगरौली बाजार निवासी परशुराम प्रसाद (53) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार रात साढ़े दस बजे के लगभग वे साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते पर एक समुदाय विशेष के लोग बैठे थे। रास्ते से किनारे हट जाने की बात पर वे लोग उलझ गए। कुछ देर में और लोग एकत्रित होकर शिक्षक पर हमला बोल दिए। साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाने लगे, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। आननफानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे पुत्र कृष्णा, रविशंकर, पुत्री पिंकी, रिंकी को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उनका सीएचसी गौरी बाजार में इलाज कराया गया। मामला दो समुदायों के बीच होने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पुत्र रविशंकर की तहरीर पर पुलिस ने नगरौली गांव निवासी इम्तियाज उर्फ सिपाही, शाहजहां खातून, रबीना, सानिजा, गुलाब के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रात में ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
रात में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed