{"_id":"6a4414851b566089960c5855","slug":"teacher-arrested-for-misdemeanor-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-185850-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 01 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चेकिंग के दौरान बालेपुर चौराहे के पास आरोपी को दबोचा गया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आरोपी के पिता और विद्यालय के प्रधानाचार्य पर भी धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती गांव स्थित एक निजी विद्यालय में नौकरी के दौरान विद्यालय के प्रबंधक के पुत्र सौरभ गुप्ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इन्कार कर दिया और विद्यालय आने से भी मना कर दिया। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान बालेपुर चौराहे के पास गिरफ्तार किया गया है।