फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Taxpayers will increase, 13 thousand houses marked

Deoria News: बढ़ेंगे करदाता, 13 हजार मकान चिह्नित

Sun, 07 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Taxpayers will increase, 13 thousand houses marked
देवरिया। नगरपालिका परिषद के विस्तारित क्षेत्र में करदाता बढ़ेंगे। इससे नगरपालिका की आय बढ़ जाएगी। इसके लिए नगरपालिका परिषद क्षेत्र में सर्वे का काम चल रहा है। अभी तक करीब 13 हजार मकान चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद का सीमा विस्तार करीब दो साल पहले हुआ था। इसमें नगर क्षेत्र के आसपास के 23 गांव शामिल किए गए थे। इनको मिलाकर आठ नए वार्डाें का सृजन किया गया था। इन वार्डों में शामिल हुए मकानों का विवरण नगरपालिका अब एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन

इसमें आवासीय, कॉमर्शियल और सरकारी भवनों के साथ-साथ खेलकूद के मैदान, मंदिर, मस्जिद समेत सभी प्रकार की संपत्तियों का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने लॉजीकूफ टेक्नोलॉजीज नाम की फर्म को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कंपनी ने नगरपालिका परिषद के मुख्य भवन में अपना ऑफिस बनाया है। इसके साथ पांच वर्ष का अनुबंध किया गया है। कंपनी ने 26 कर्मचारियों को सर्वे के कार्य में लगाया है। यह कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से बातचीत कर उनके मकान मालिक के नाम, मोबाइल नंबर, मकान का आकार और इसकी पहचान के लिए बिजली बिल या कोई अन्य सबूत भी एकत्रित कर रहे हैं।
इन मकानों की जियो टैगिंग की जा रही है। साथ ही इसका गूगल अर्थ के माध्यम से हर भवन की लोकेशन सॉफ्टवेयर में दर्ज की जा रही है। इसके लिए कर्मचारी दिन भर फील्ड में जा कर काम कर रहे हैं। इसके तहत अब तक करीब छह वार्डों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। 12800 भवनों का लेखा-जोखा तैयार किया गया है। बाकी के दो वार्डों में काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा हो जाने के बाद अगले वित्तीय वर्ष से इन पर टैक्स लगाने की तैयारी है।
इन वार्डों में किया जा रहा सर्वे : वार्ड नंबर-एक रघवापुर, वार्ड नंबर-दो मां नगरवां भगवती धूस, वार्ड नंबर-तीन मेहड़ा, वार्ड नंबर-चार कठिनहिया-कतरारी, वार्ड नंबर-सात देवरिया खास (पश्चिमी), वार्ड नंबर-नौ पिड़रा, वार्ड नंबर-15 सोन्दा और वार्ड नंबर-17 पगरा उर्फ परसिया में सर्वे का काम चल रहा है। आठ में से छह वार्डों में काम पूरा कर लिया गया है। सोंदा वार्ड में कर्मचारी सर्वे कर रहे हैं। इसे पूरा कर मार्च तक पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

विस्तारित क्षेत्र में 23 गांव हुए थे शामिल : कई महीनों से चल रही नगरपालिका की सीमा विस्तार के प्रयास ने मंगलवार को मूर्त रूप ले लिया। सीमा विस्तार के बाद नगरपालिका में तिलई बेलवां, परसियां ऊर्फ खरजरवा, डम्भर ऊर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसियां, बरवां गोरस्थान, बड़हरा, चिंतामन चक, पिपरपांती, गोबराई खास, मेहड़ा नगर बाहर, धनौती खुर्द, मूड़ाडीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी नगर बाहर, रामपुर खुर्द, भीमपुर, पिड़रा, रघवापुर, कतरारी, दानोपुर, सोंदा, कठिनहिया शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed