{"_id":"693b0d2ecd02024ace0a15b0","slug":"tarkulwa-police-arrested-a-cunning-thief-deoria-news-c-208-1-deo1010-169885-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरकुलवा पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरकुलवा पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Thu, 11 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ओझवलिया-मठिया मोड़ से पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की सात वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त बाइक और 35,325 रुपये भी बरामद किए हैं। बाद में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मदन गोपाल निवासी अशोक गोंड पुत्र जवाहर गोंड़ अपनी बाइक से घूम-घूमकर पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के चौराहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305 (ए) व 305 (सी) के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।
इस बीच मुखबिर की सूचना पर एसआई शुभम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को उसे थाना क्षेत्र के ओझवलिया-मठिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि एक दिसंबर को थाना क्षेत्र के जमुनी चौराहे पर स्थित फैयाज अंसारी की मेडिकल की दुकान से 580 रुपये, तीन दिसंबर को तरकुलवा कस्बा स्थित रामजीत की गुमटी से 545 रुपये और उसी दिन महुआपाटन बाजार स्थित मुकेश सिंह के मेडिकल स्टोर से 2000 रुपये, चार को महुआपाटन बाजार से ही अखिलेश जायसवाल की हार्डवेयर की दुकान से 2500 रुपये, छह दिसंबर को शेखर मलिक की मेडिकल की दुकान से 5000 चोरी करने की बात कबूल की।
विज्ञापन
आरोपी ने महुआडीह में 30 नवंबर की रात को एक घर में घुसकर बक्सा तोड़कर कपड़े व रुपये, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में एक जनसेवा केंद्र से 35000 हजार की चोरी करने की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बस्ती, देवरिया कोतवाली, महुआडीह, जीआरपी गोरखपुर, चौरीचौरा, कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार, रामपुर कारखाना व तरकुलवा थाने में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। संवाद