{"_id":"687e8811b627764ab908d877","slug":"tarkulwa-police-arrest-two-with-bike-without-number-plate-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158853-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरकुलवा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरकुलवा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दो को किया गिरफ्तार
Tue, 22 Jul 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। जिले में बढ़ते वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तरकुलवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को दो चोरों को बिना नंबर प्लेट की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इन युवकों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक से दो युवक छोटी गंडक नदी पुल की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मैनपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान मैनपुर पुलिया के पास से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ और जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान तरकुलवा के विशाल मद्धेशिया और पथरदेवा कस्बे के शहबाज हाशमी के रूप में हुई। पूछताछ में बाइक बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार टोला पिपरा भुआल निवासी तारकेश्वर राव की निकली, जो 11 जुलाई की रात में चोरी हुई थी। दोनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, उक्त बाइक की चोरी की रिपोर्ट 20 जुलाई को बघौचघाट के विशुनपुरा बाजार टोला निवासी नंद सिंह ने दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया गया।