फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tanveer and Sofia triumph in the Islamic quiz.

Deoria News: इस्लामिक क्विज में तनवीर और सोफिया ने मारी बाजी

Mon, 05 Oct 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tanveer and Sofia triumph in the Islamic quiz.
बघौचघाट। पथरदेवा क्षेत्र के सीतापट्टी गांव में रविवार को आयोजित इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने ज्ञान और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में तनवीर शेख और बालिका वर्ग में सोफिया खातून ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजकों ने दोनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 28 बालक और 33 बालिकाओं समेत कुल 61 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों से इस्लामिक ज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। आयोजक मंजर हुसैन ने विजेताओं समेत बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed