{"_id":"56ed8e824f1c1bc27b8b48ad","slug":"tampering-violence-the-accused-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर हिंसा, आरोपी को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर हिंसा, आरोपी को चाकू मारा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर हिंसा, आरोपी को चाकू मारा
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में युवती के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवक के घर वालों ने युवती के घर वालों की पिटाई की। चाकू के हमले से घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी को नजरअंदाज कर एक पक्ष के चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक युवती शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठा गांव का यशवंत कुमार (18) उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर करने पर पहुंचे उसके घर वालों ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसकी जानकारी जब युवक के घर वालों को हुई तो उन्होंने युवती के घर वालों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।
इसमें युवती के पक्ष के छठ्ठू , लीलावती और पुष्पा घायल हो गईं। वहीं यशवंत को सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छठ्ठू की तहरीर पर विक्रम, अभय, मैनेजर और जीतेंद्र पर मारपीट की सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।